वानंचाल क्षेत्र बया सोनाखान की मूलभूत सुविधाएं सडक अनेकों समस्याओं को लेकर विधायक ध्यान दे

वानंचाल क्षेत्र बया सोनाखान की मूलभूत सुविधाएं सडक अनेकों समस्याओं को लेकर विधायक ध्यान दे 
सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद अपने क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही हैं विधायक 

महासमुंद से बलौदाबाजार दोनों जिलों को पिथोरा से गिरौदपुरी सोनाखान को जोड़ने वाले मार्ग आज तक नहीं बना लोग जर्जर सडको में चलने मजबूर हैं
     झनन कुमार प्रेमी छत्तीसगढ़ ब्यूरो 
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025,वानंचाल क्षेत्र बया सोनाखान के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत से ग्रामीणों जनों का कहना हैं कि श्रीमती कविता प्राण लहरे 
विधायक बिलाईगढ़ अपने क्षेत्र सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद वहां की सभी समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठा रही हैं। जिला बलौदाबाजार की अंतिम छोर वानंचाल क्षेत्र बया सोनाखान अंतर्गत आने वाले ग्राम की समस्याओ को नहीं उठा रही हैं। वहां की लोगों का कहना हैं कि अब तो ऐसा लगता है कि सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद हमारे बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे अपने जिला क्षेत्र को ही देख रहीं हैं,जबकि हमारे क्षेत्र वानंचाल क्षेत्र भी उसी विधानसभा क्षेत्र से आता है।
 मगर बदकिस्मत यही है हमारा जिला बलौदा बाजार है,इसलिए हम वनांचल वासियों के सड़कों को इधर से न उधर से किसी भी तरफ से कोई  फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा कोई भी बना हैं वानंचाल क्षेत्र बया सोनाखान को अपेक्षित कर रखा हैं।
*महासमुंद से बलौदाबाजार दोनों जिलों को पिथोरा से गिरौदपुरी सोनाखान को जोड़ने वाले मार्ग आज तक नहीं बना लोग जर्जर सडको में चलने मजबूर हैं* 
छत्तीसगढ़ में 02 बार कांग्रेस और 04 बार भाजपा की सरकार  हैं। दोनों के कार्यकाल में महासमुंद से बलौदाबाजार दोनों जिलों को पिथोरा से गिरौदपुरी सोनाखान को जोड़ने वाले मुख्य सडक आज तक पूर्ण रूप से सुव्यावस्थित मजबूत नहीं बन पाया हैं। कुछ समय वर अवसरवादी की तरह गिरौदपुरी मेले समय सड़को को थूक पालिश मरम्मत के नाम से खानापूर्ति कर अपना उल्लू सीधे करते आ रहें हैं। जो सप्ताह भर में जर्जर कच्ची सडक से गए गुजरे हालत में गड्डे धूलमय रहित तब्दील हो जाते हैं। मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग होने के बाद में उपेक्षा का शिकार हो गया हैं। जबकि सभी धार्मिक पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग सुगम बनाएं गए है और यहां कोई भी सरकार बने ध्यान ही नहीं देता।
*विधायक वानंचल क्षेत्रों की समस्याओ से रूबरू हो*
वानंचल क्षेत्रों की ग्रामीणों ने विधायक कविता प्राण लहरे से निवेदन है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के सोनाखान, राजादेवरी,बया, बार तथा वनांचल क्षेत्र तरफ भी दौरा करें और इस क्षेत्र कि समस्याओं को सुनें,जाने और समाधान करें।
 जब चुनाव के दिन थे तो, विधायक अपने क्षेत्र में बसपा और भाजपा से कड़ी टक्कर पा रही थी,आगे-पीछे चल रही थी। मगर वनांचल के वोटों कि गिनती शुरू हुई तो विधायक महोदया जी को एकतरफा वोट मिलते गये और बढ़त दिलाई जिससे विजयी भी हुईं।

Post a Comment

0 Comments