स्मार्ट सिटी 2.0 प्रोजेक्ट मैं बिलासपुर का नाम हुआ शमिल,केंद्र सरकार से150 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
बिलासपुर (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025,
जिले को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में कचरा प्रबंधन के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं, जिनकी कुल राशि 150 करोड़ रुपए है।
सोमवार को जयपुर में केंद्रीय आवासन मंत्री मनोहरलाल खट्टर की उपस्थिति में सिटी 2.0 प्रोजेक्ट के तहत एक समझौता हुआ। इस प्रोजेक्ट में देश के 18 शहरों में से छत्तीसगढ़ से केवल बिलासपुर का चयन किया गया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी।
पूर्व में भी बिलासपुर में कचरे से गैस बनाने के लिए एक अन्य समझौता हुआ था। यह समझौता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में गेल, बीपीसीएल और छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के बीच हुआ।
नगर निगम ने बीपीसीएल को कछार में प्लांट के लिए जमीन दी है। कंपनी वर्तमान में भूमि का परीक्षण कर रही है और प्लांट स्थापना का पूरा खर्च वहन करेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सर्कुलर इकोनॉमी की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वेस्ट मटेरियल से कपड़े बनाना और पुरानी चीजों का फिर से उपयोग हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने इस परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
0 Comments