गिरौदपुरी दर्शन में जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकारी में सतनाम प्रसादी किया जा रहा वितरण

गिरौदपुरी दर्शन में जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकारी में सतनाम प्रसादी किया जा रहा वितरण 
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो
बिलासपुर (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025,
परम पूज्य संत शिरोमणी गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मस्थली गिरोधपुरी धाम में तीन दिवसी मेला दिनांक 4 5 6 मार्च 2025 के पावन अवसर में ग्राम टिकारी के नवयुवक सतनामी समाज द्वारा ग्राम टिकारी में बस स्टैंड के पास बाबा जी की आशीर्वाद स्वरुप खीर पूड़ी प्रसादी के रूप में वितरण किया गया। जिसमें लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया , प्रसाद गृहण कर श्रद्धालु गुरु घासीदास की जयकारा लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए , प्रसाद वितरण को सफल बनाने के लिए जनपद सदस्य धरम भार्गव, सरपंच प्रतिनिधि बसंत चंद्रसेन, उदय भार्गव, देवन भार्गव, संत कुमार कोसले व सतनामी समाज के नवयुवक साथी बंसी, सुरेंद्र, राजू, सत्य प्रकाश, विंटेस ,मनीष ,यशवंत ,बलवंत, शत्रुघ्न ,अमन, ब्रह्मजीत ,अंशुल ,कुलजीत, गोलू ,राजा, सोनेश, वीरू ,अविनाश, पिंटू, स्वराज, राजा, अरुण, मनु ,राहुल, विरेंद्र, भानु ,शैलेश ,अनुराग ,रूप जीत देवगन ,सेन ,अभय ,विकास, सूरज महाराजा, सूर्य प्रताप ,जीतू ,राहुल कमलेश, साहिल, लकी ,यस ,आलोक, दिलीप आदि सतनामी समाज की गरिमा में उपस्थिति में प्रसादी वितरण किया गया। उक्त जानकारी प्रेस को लक्ष्मीकांत पत्रकार ने दिए।

Post a Comment

0 Comments