ग्राम पंचायत सुलौनी में नवनिर्वाचित सरपंच धनेश साहू ने 20 पंचों के साथ पद और गोपनीयता की लिया शपथ

ग्राम पंचायत सुलौनी में नवनिर्वाचित सरपंच धनेश साहू ने 20 पंचों के साथ पद और गोपनीयता की लिया शपथ
गांव के विकास को बताया पहली प्राथमिकता
बिलासपुर (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025, मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलौनी में नवनिर्वाचित सरपंच धनेश साहू ने गत दिनों सोमवार को 20 पंचों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने गांव के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया और सभी रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में  सचिव मोहित बर्मन,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बंजारे, उपसरपंच राम कुमार केवंट, सरोज साहू, सुखपाल केवंट,चंद्रप्रकाश कुर्रे व सभी नवनिर्वाचित पंच भी मौजूद रहे।  
सरपंच धनेश साहू ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता गांव का समग्र विकास होगा। सभी रुके हुए विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जाएगा और नई योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। हम सभी पंचों और ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि सुलौनी और बेल्हा गांव एक आदर्श ग्राम पंचायत बन सके।"  
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद  ग्राम पंचायत सचिव मोहित बर्मन ने नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों को बधाई देते हुए कहा, "ग्राम पंचायत सुलौनी , बेल्हा के विकास के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे। सरपंच धनेश साहू के नेतृत्व में गांव नई ऊंचाइयों को छुएगा।"  
सरपंच ग्राम पंचायत सुलौनी धनेश साहू  ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "ग्राम पंचायत सुलौनी के विकास के लिए नवनिर्वाचित पंचों की टीम को मेरी शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से गांव का विकास तेजी से होगा और यह गांव एक मिसाल बनेगा। सरपंच ने समारोह के अंत में सभी ग्रामीणों और पंचों का आशीर्वाद लिया और सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि ग्राम पंचायत का विकास समावेशी हो,ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों के कार्यकाल में गांव के विकास को लेकर उम्मीदें जताई हैं। सभी का मानना है कि धनेश साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सुलौनी बेल्हा नई दिशा में आगे बढ़ेगा। 
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ग्रामीणों, पंचों और अतिथियों ने उत्साहपूर्ण माहौल में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments