श्रीमती प्रेमन रात्रे ग्राम पंचायत धिवरा से 03 बार सरपंच निर्वाचित हुई 01 बार जनपद पंचायत सदस्य भी रही
रायपुर (सुघर गांव)। 02 मार्च 2025,जिले की विधानसभा क्षेत्र धरसींवा जनपद पंचायत तिल्दा अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा से श्रीमती प्रेमन रात्रे ने सामान्य महिला आरक्षित सीट से लगातार 03 बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित सरपंच चुनी गई।
वें 2000 से 2005 तक और 2014 से 2019 तक सामान्य महिला आरक्षित सीट से सरपंच चुनी गई थी। 2005 से 2009 तक जनपद पंचायत सदस्य रही और महिला मोर्चा भाजपा की खरोरा मण्डल अध्यक्ष रही।
अब सक्रिय महिला मोर्चा की कमान संभाल रही हैं।
2025 पंचायत चुनाव में 200 वोट से जीत दर्ज कर 03 बार सरपंच निर्वाचित हुई।
भाजपा की सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं। यहां अनुसूचित जाति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद और पूर्व में भी ग्राम पंचायत घिवरा सुरक्षित नहीं हुई। अनुसूचित जाति की महिला पूरे तिल्दा ब्लॉक में सामान्य सीट पर अपनी कड़ी मेहनत से विजय परचम लहरती आ रही हैं। जो पूरे क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण की मिशाल हैं। श्रीमती प्रेमन रात्रे की पति रामनाराण रात्रे भाजपा सरकार में 2017 से 2018 तक 02 वर्ष तक जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक नवागांव खरोरा के सदस्य रहें। वें ग्रामीण किसानों के बीच सक्रिय रहते हुए उनके जन समस्याओं को दूर करने तत्पर रहें। ग्राम विकास और जनहित कार्यों में हमेशा दोनों पति पत्नी सबके साथ सबके विकास को पूर्ण करने प्रयासरत रहते हैं। जिनके परिणाम स्वरूप सामान्य सीट पर यहां की ग्राम वासियों मतदाताओं द्वारा उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा हैं। वे समाज जन सेवा से निरंतर अपने स्तर पर सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में लोकप्रिय हो गई है। सबके प्रति समानता भाईचारा प्रेम बंधुत्व की भावना रखती हैं,जो सबको प्रभावित कर देती हैं।
श्रीमती रात्रे सर्व धर्म समभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निर्वाहन कर सार्थक प्रयास करती हुई लोगो के बीच उनके सुख दुख में सहभागिता निभाती आ रही हैं।
0 Comments