मनीराम पंकज ग्राम पंचायत बया से सरपंच प्रत्याशी को ग्रामवासियों का लगातार मिल रहा जन समर्थन आशीर्वाद
जिला बलौदाबाजार के विकास खंड और जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत वानंचाल क्षेत्र अंतिम छोर स्थित सबसे बड़े ग्राम पंचायत बया से समाज जनसेवी अनुभवी शिक्षित योग्य मिलनसार प्रत्याशी के रूप में मनीराम पंकज चुनावी मैदान में मजबूती बना कर खड़े हुए हैं। ग्राम वासियों के बीच लगातार सक्रिय समाज जन सेवा ग्राम विकास कार्यों में अग्रनीय भूमिका निभाते आ रहें मनीराम पंकज सरपंच प्रत्याशी को प्रचार प्रसार में मतदाताओं का जन समर्थन मिल रहा हैं।
मनीराम पंकज की पत्नी दीपांजलि पंकज मौजूदा महिला सरपंच हैं और महिला से पुरुष सामान्य सीट आरक्षित होने पर मनीराम पंकज सशक्त प्रत्याशी के रूप सबके सामने चुनावी मैदान में बड़ी चुनौती बन कर कड़ी टक्कर दे रहें हैं। ग्राम पंचायत बया से पूर्व में अपने और अन्य वार्ड से पंच और उप सरपंच का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मनीराम पंकज पूरे ग्राम पंचायत बया और विधानसभा क्षेत्र कसडोल - बिलाईगढ़ में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वें ग्राम से विकास खंड और जिला प्रदेश स्तरीय सामाजिक राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व करते आ रहें हैं।
मनीराम पंकज ने ग्राम विकास और जनहित में सहारानीय कार्य कर आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बना चुके हैं। जिनका लाभ फिर मिलता दिख रहें हैं वें लगातार जन संपर्क कर ग्राम वासियों से अधिक समर्थन जुटाने में सफल हो रहें हैं। सरपंच प्रत्याशी मनीराम पंकज को चुनाव चिन्ह हस्त चलित हैण्ड पंप मिला हैं,जिनमें मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं।
0 Comments