गगन जयपुरिया जिला पंचायत क्षेत्र 16 के प्रत्याशी को जन संपर्क में मिला मतदाताओं का भारी समर्थन
जिला जांजगीर - चाम्पा क्षेत्र क्रमांक -16 से गगन जयपुरिया गांव - गांव में पानी टेंकर देने वाले जन सेवक भाजपा समर्थित प्रत्याशी 02 बार चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं। गगन जयपुरिया के पिता ने विकास खंड बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की आम जनताओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भवन निर्माण कर दान कर समाज जन सेवा के लिए मिशाल कायम किया हैं। अपने परिवार के समाज जन सेवा कार्यों का प्रतिफल उन्हें मिला और वें पूर्व में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो कर सभापति बनाएं गए थे। अब दोबारा क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए जन आशीर्वाद के रूप में समर्थन मांग अपने पक्ष में चुनाव चिन्ह उगता सूरज छाप में मतदान करने अपील कर जनाधार साबित करने में सक्रिय हो कर लगे हुए हैं।
जिला पंचायत क्षेत्र 16 के ग्राम पोड़ीशंकर,कनकपुर,परसापाली रीवाडीह, लखुर्री,अफरीद, मुड़पार,पचोरी,भवरेली,रहोदा, रहोदी आदि ग्रामो में मतदाताओं के बीच जन संपर्क कर गगन जयपुरिया अपने पक्ष में भारी समर्थन जुटा रहें हैं।
0 Comments