चाँपा ( सुघर गांव)। जाँजगीर चाँपा अंतर्गत ब्लाक बम्हनीडीह के पचोरी गांव में 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला
जम्मू और कश्मीर के
पुलवामा ज़िले के
अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था।
उन्हीं वीर शहीदो की शहादत को याद करते हुए अमर बलिदानो के लिए कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पचोरी के भूतपूर्व सरपंच रामराज्य पांडे, भूतपूर्व उपसरपंच हिरालाल, राजकुमार लाठिया, जयकुमार रोहिदास, खम्हन सूर्यवंशी, गप्पू सूर्यवंशी, सहीत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
0 Comments