श्रीमती अंजू संतोष कुर्रे ग्राम पंचायत हरदी विशाल की नवनिर्वाचित सरपंच ने समस्त ग्रामवासियों मतदाताओं का जताया आभार

श्रीमती अंजू संतोष कुर्रे ग्राम पंचायत हरदी विशाल की नवनिर्वाचित सरपंच ने समस्त ग्रामवासियों मतदाताओं का जताया आभार 
 
    राकेश कुर्रे 
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 26 फरवरी 2025,
जिले के विकास खंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी विशाल से श्रीमती अंजू संतोष कुर्रे नवनिर्वाचित सरपंच बनी। ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने समस्त जनमानस के आशीर्वाद भरपूर समर्थन के लिए समस्त ग्रामवासी मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं। ग्राम की विकास और जनहित कल्याणकारी कार्यों में सभी को हमेशा साथ लेकर चलने की बात कही। पूरे ग्राम वासियों में ख़ुशी की माहौल हैं जीत पर विजय रैली निकाल कर ग्राम वासियों के साथ जीत की जश्न मनाया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सरपंच और पंच को नवनिर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। सभी ने अपने कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments