ग्राम पंचायत मडकड़ी से सरपंच बने नंदू पटेल और जनपद पंचायत सदस्य बने अशोक पटेल
सारंगढ़ -बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 26 फरवरी 2025,जिले के विकास खंड बिलाईगढ़ अंतर्गत एक ही ग्राम पंचायत मडकड़ी से जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच दोनों युवा चेहरे को ग्रामवासियो और क्षेत्रवसियों मतदाताओं ने अपना भरपूर जन समर्थन आशीर्वाद देकर अपने गांव और क्षेत्र का 05 वर्षों के लिए जन सेवक प्रतिनिधि चुना हैं।
अशोक पटेल जनपद पंचायत क्षेत्र 03 से नवनिर्वाचित हुए है और ग्राम पंचायत मडकड़ी से नंदू पटेल सरपंच नवनिर्वाचित हुए हैं दोनों युवा चेहरे और एक ही समाज तथा एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों ने अपने पटेल समाज को आगे लाने में सार्थक प्रयास किया है। क्षेत्र और गांव की लोगों को युवा चेहरे को मौका देते हुए उनसे विकास और जनहित कार्यों के प्रति अपार सम्भावनाएं जुडी है।
नंदू पटेल और अशोक पटेल ने ऐतिहासिक जीत दिलाने पर ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं। पूरे गांव में ख़ुशी की माहौल के साथ युवा चेहरे की जीत पर जश्न का माहौल बना हुआ है।
0 Comments