देवप्रसाद भारद्वाज ईटाभट्टा जमादार से प्रताड़ित गोरेलाल गोड ने थाना मालखरौदा में लिखित शिकायत कर कार्यवाही करने किया मांग
मालखरौदा (सुघर गांव )। 26 फरवरी 2025,
गोरेलाल गोड,पिता बुदेल सिंह गोड़ ग्राम पंचायत चिखली,ग्राम बड़े कोट,थाना व तह. मालखरौदा,जिला सक्ती निवासी द्वारा थाने मालखरौदा में लिखित शिकायत कर देवप्रसाद भारद्वाज जमादार ग्राम चिखली निवासी के प्रताड़ना पर कार्यवाही करने की मांग किया हैं। आवेदन में गोरेलाल गोड द्वारा बताया गया हैं कि देवप्रसाद भारद्वाज जमादार द्वारा ईंटभट्ठे में काम कराने 2016 में एडवांस के रूप में 45000 हजार रूपया लिया गया था और काम करने के लिए उसके द्वारा हमें हिमांचल में भेजा गया। हम लोग लगभग 01 माह वहां ईंट भट्टा में काम किए।हमें वहां न पानी,भोजन आदि का व्यवस्था नहीं दिया गया और न ही हमारे द्वारा किये गये मजदूरी का पैसा दिया हैं। हमें बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार किया गया मेरा पूरा परिवार वहां से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर किसी तरह से घर वापस आए है।आने के बाद समय - समय पर देवप्रसाद भारद्वाज जमादार द्वारा अभद्र गाली गलौच मारपीट किया जाता था। परन्तु वर्तमान में देवप्रसाद भारद्वाज जमादार द्वारा मेरे पत्नी,बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दिया हैं और गत दिनांक 24.02.2025 को मैं अपने घर के सामने चबुतरा में बैठा था उसी समय देवप्रसाद भारद्वाज,केसरनाथ बरेठ के साथ मेरे घर पहुंचे एवं देवप्रसाद भारद्वाज के द्वारा लाठी से पीटना चालू किया। जिससे मैं उसी समय मारपीट से बेहोश हो गया और उसके द्वारा मेरी पत्नी एवं बेटी से मारपीट,गाली गलौच, जान से मारने उठा कर ले जाने की धमकी दिया गया हैं। बेहोश होने के बाद आस पास कुछ लोग पहुंचे तो वो लोग अपनी मोटरसायकल से भाग खड़े हुए।
जिसमें घटना को देखने वाले गवाह में लक्ष्मीप्रसाद पिता साजू राम सिदार और कार्तिकेश्वर चौहान पिता जेठूराम चौहान हैं। प्रार्थी पीड़ित गोरेलाल गोड ने उक्त अपने उपर घटित मामले को लेकर संबंधित थाने में शिकायत कर सख्त कार्यवाही करने की मांग किया गया हैं।
आए दिन प्रदेश की भोले भाले लोगों को अन्य प्रदेश के ईंट भट्टा में अधिक कमाई की प्रलोभन देकर जमादार उनके शोषण कर बंधुआ मजदूर बनाएं जाने की अनेकों घटनाएं सामने आ रहें हैं। अब देखना कि शिकायत के बाद पुलिस आगे जांच कर क्या सख्त कार्यवाही करते हैं।
0 Comments