जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र.03 से युवा प्रत्याशी अशोक पटेल की चुनाव प्रचार प्रसार में उमड़ा जन सैलाब

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र.03 से युवा प्रत्याशी अशोक  पटेल की चुनाव प्रचार प्रसार में उमड़ा जन सैलाब
      सुंदर लाल लहरे
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 15.02.2025,
जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र.03 में चुनावी मैदान में उतरे 06 प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहें हैं। अशोक पटेल युवा प्रत्याशी ग्राम मड़कड़ी निवासी ने अपने गांव के युवा महिलाओं पुरुष मतदाताओं को जन आशीर्वाद समर्थन के साथ पूरे क्षेत्र के गांवों में भव्य रैली जन सभा कर अपने पक्ष में मतदाताओं को चुनाव चिन्ह ब्लेक बोर्ड छाप में अमूल्य वोट देकर विजय दिलाने की अपील किया। अशोक पटेल अपने गांव से अकेले प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं। जो 06 प्रत्याशी में सबसे युवा और मिलनसार सक्रिय के रूप में उभर कर सबके सामने आए हैं। सभी 06 प्रत्याशी अपने क्षेत्र के गांवों के मतदाताओं से सघन जन संपर्क प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में वोट करने जन आशीर्वाद मांग मतदाताओं को रिझाने में लग गए हैं।
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्रमांक - 03 में शामिल 07 गांव 
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्रमांक - 03 में आनेवाले ग्राम पंचायत और आश्रित ग्राम  जिसमें ग्राम पंचायत छिर्रा आश्रित ग्राम बरभाठा,ग्राम पंचायत देवरहा,ग्राम पंचायत मड़कड़ी,ग्राम पंचायत परसाडीह, ग्राम पंचायत सोनाडूला और ग्राम पंचायत कैथा कुल 06 ग्राम पंचायत और 01 आश्रित ग्राम मिलाकर 07 गांव शामिल हैं। 06 प्रत्याशी आजमा रहें अपना भाग्य चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यशवंत कुमार साहू पूर्व सरपंच भी चुनावी मैदान में,06 प्रत्याशी में 02 महिला 04 पुरुष चुनाव मैदान में आमने सामने क्षेत्र के गाँवो में जन संपर्क जारी। 
       प्रत्याशियो पर एक नजर
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थी -
(1) अशोक पटेल ग्राम मडकड़ी वि.ख.बिलाईगढ़। 
(2) मंजू बाई साहू ग्राम सोनाडुला वि.ख.बिलाईगढ़।
(3) नीलम कुमार साहू ग्राम छिर्रा तह-बिलाईगढ़।
(4) ओम प्रकाश साहू ग्राम मोहतरा न (कैथा) वि.ख.बिलाईगढ़। (5) पुष्पा कमल टण्डन ग्राम परसाडीह वि.ख.बिलाईगढ़। (6) यशवंत कुमार साहू ग्राम सोनाडुला तह-बिलाईगढ़।
 06 प्रत्याशियों में 02 महिला और 04 पुरूष  जिनमें पूर्व सरपंच यशवंत कुमार साहू चुनावी मैदान में 
नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के बाद नए सिरे से जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र 03 को सामान्य सीट आरक्षित किया है। जिसमें 04 पुरुष और 02 महिला कुल 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 02 सरपंच रहें यशवंत कुमार साहू दिग्गज अपने भाग्य जनपद पंचायत सदस्य में चुनाव लड़ मुकाबला को दिलचस्प बना दिया हैं।
प्रत्याशियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी 
अशोक पटेल ग्राम मडकड़ी वि.ख.बिलाईगढ़ सबसे प्रथम युवा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 
वही ग्राम सोनाडुला तह-बिलाईगढ़ से महिला प्रत्याशी मंजू बाई साहू प्रथम बार चुनाव लड़ रही हैं और उसी गांव से 02 पंचवर्षीय लगातार ग्राम पंचायत सोनाडुला से सरपंच रहे यशवंत कुमार साहू 03 बार में जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ रहे हैं। अब एक ही गांव से साहू समाज से महिला पुरुष 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने सामने खड़े हुए हैं। नीलम कुमार साहू ग्राम छिर्रा तह-बिलाईगढ़ से पहले बार चुनाव मैदान में अपने गांव से अकेले प्रत्याशी हैं।
ओम प्रकाश साहू ग्राम मोहतरा 
न (ग्राम कैथा) वि.ख.बिलाईगढ़ पहली बार चुनाव लड़ रहे अपने गांव से अकेले प्रत्याशी हैं और उनके बोरवेल कार्यों से क्षेत्र में चर्चित हो कर मजबूती बनाएं हुए हैं।
श्रीमती पुष्पा कमल टण्डन ग्राम परसाडीह वि.ख.बिलाईगढ़ दूसरी बार चुनाव मैदान में खड़ी है,और इससे पूर्व में अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से दोनों पति - पत्नी पुष्पा टण्डन,कमल टण्डन लगातार चुनाव लड़ कर पराजित हो चुके हैं। सामान्य सीट से पुष्पा टण्डन पहली बार वे 02 बार चुनाव मैदान में अपने गांव से अकेली प्रत्याशी के रूप में अपनी भाग्य आजमा रही हैं।
 उनके पति कमल टंडन किराना दुकान संचालन कर प्रतिष्ठित व्यवासायी के रूप में आस पास के गांव क्षेत्र में अच्छी खासी मजबूत पकड़ बनाएं हुए हैं।
साहू समाज से 04 और सतनामी समाज से 01 और पटेल समाज 01 कुल 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में सक्रिय
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र.03 के सदस्य के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने सामने खड़ हो सभी अपने क्षेत्र में आने वाले गाँवो के मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार प्रसार में सक्रिय हो जन संपर्क कर जन आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं।
जिसमें साहू समाज से 04 प्रत्याशियों में 01 महिला 03 पुरूष है और 02 प्रत्याशी महिला और पुरुष एक ही गांव सोनाडुला से आमने सामने एक दूसरे के लिए चुनौती बन कर खड़े हो गए हैं जिसमें 02 बार के पूर्व सरपंच यशवंत कुमार साहू का पलड़ा भारी दिखाई दे रहें हैं। तो वही 02 गांव कैथा - छिर्रा से है तो भी साहू समाज से अधिक प्रत्याशी हैं।

Post a Comment

0 Comments