यशवंत कुमार साहू जनपद पंचायत क्षेत्र 03 से सशक्त प्रत्याशी के जन संपर्क प्रचार प्रसार में उमड़ा जन सैलाब

यशवंत कुमार साहू जनपद पंचायत क्षेत्र 03  से सशक्त प्रत्याशी के जन संपर्क प्रचार प्रसार में उमड़ा जन सैलाब 
     राजेश चौहान जिला ब्यूरो
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 17 फरवरी 2025, जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत क्षेत्र 03 से सशक्त अनुभवी योग्य मिलनसार प्रत्याशी यशवंत कुमार साहू के जन संपर्क प्रचार प्रसार में क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद के रूप में भरपूर समर्थन मिल रहा है। ग्राम पंचायत सोनाडुला से लगातार 02 बार सरपंच रहते हुए यशवंत कुमार साहू ने 10 वर्षो तक क्षेत्र के आम जनता से जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के सीमांकन के बाद सामान्य सीट आरक्षित होने पर यशवंत कुमार साहू ने प्रबल दावेदारी कर अपना जन संपर्क क्षेत्र के गांवों की मतदाताओं से करते हुए सक्रिय रहे थे। चुनावी सरगर्मी तेज होते ही इस जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से सभी 06 प्रत्याशियों द्वारा लगातार क्षेत्र की मतदाताओं के बीच जन संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
यहां 06 प्रत्याशियों में 02 महिला और 04 पुरुष चुनावी मैदान में आमने सामने खड़े हो कर एक दूसरे के बीच कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। सभी प्रत्याशियों में कर्मठ जुझारू सशक्त अनुभवी योग्य प्रत्याशी के रूप में यशवंत कुमार साहू का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। मतदान दिनांक -20.02.2025 को 02 चरण में संपन्न होना है। चुनाव की समय नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी अपने स्तर पर मतदाताओं को जन संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाने में लगे हैं।
मतदान के बाद देखना होगा कि क्षेत्र की जनता किसे अपना जन प्रतिनिधि चुनता है।

Post a Comment

0 Comments