श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने नगर पंचायत सरसींवा के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया

श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने नगर पंचायत सरसींवा के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया
     राजेश चौहान जिला ब्यूरो
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 16 फरवरी 2025, नगर पंचायत सरसींवा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय हासिल किया है। वही पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से पूर्णिमा वारे कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 02 से
छोटेलाल रत्नाकर बसपा,वार्ड क्रमांक 03 से शिवकुमार भारती भाजपा,वार्ड क्रमांक 04 से श्रीमती रामकली साहू भाजपा, वार्ड क्रमांक 05 से प्रदीप शर्मा भाजपा,वार्ड क्रमांक 06 से श्यामू पांडे भाजपा, वार्ड क्रमांक 07 से कार्तिकेश्वर यादव भाजपा, वार्ड क्रमांक 08 से श्रीमती अंजली भारद्वाज कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 09 से श्रीमती पदमा
भारती भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 से रेशम कुर्रे निर्दलीय,
वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती निर्मला निराला भाजपा,वार्ड
क्रमांक 12 भुनेश्वर बंजारे भाजपा,वार्ड क्रमांक 13 से
नारायण साहू भाजपा,वार्ड क्रमांक 14 से श्रीमती रेणु
अग्रवाल भाजपा,वार्ड क्रमांक 15 से रतनलहरे कांग्रेस से
बड़ी जीत दर्ज किया है।
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले सबसे बड़ा ग्राम पंचायत सरसींवा नवीन नगर पंचायत में 2025 में प्रथम बार चुनाव हुआ और यहां भाजपा सत्ता पक्ष की प्रत्याशी श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे जीत दर्ज किया। इसके पूर्व में ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने और सरपंच नीतीश कुमार बंजारे सरपंच से अध्यक्ष रहें और महिला अनुसूचित जाति आरक्षित महिला होने पर अपनी पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष सरसींवा से कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी उतारी गई जिसमें पराजित हुई।

Post a Comment

0 Comments