ग्राम पंचायत परसाडीह में नए चेहरे को समर्थन देकर परिवर्तन करने मतदाताओं में चुनावी चर्चा तेज
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 17 फरवरी 2025,
जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच समय नजदीक आते ही गांव गलियों में मतदाताओं से सरपंच,जनपद,जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों द्वारा सघन जन संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया जा रहा हैं। चुनावी सरगर्मी तेज हो गए हैं इसी क्रम में ग्राम पंचायत परसाडीह में प्रेस की टीम ने मतदाताओं से इस बार कौन से सरपंच प्रत्याशियों को चुनने और स्वच्छ छवि के बारे में जानकारी लेने पर इस बार नए चेहरे को मौका दे कर परिवर्तन करने की बात कही गई।
जिसमें युवा स्वच्छ छवि के योग्य मिलनसार प्रत्याशी खूबचंद मिरी का नाम सबसे आगे आया हैं।
पूर्व में सरपंच रहें एकाधिकार बनाएं हुए हैं उन्हें नकार कर चल रही परिवर्तन की दौर
ग्राम पंचायत परसाडीह की जागरूकता मतदाताओं का विचार छन कर सामने आएं हैं कि प्रमोद जांगड़े और उनकी पत्नी पूर्णिमा जांगड़े 01-01 बार सरपंच रहें उनके 02 कार्यकाल देख चुके हैं। पिछले चुनाव में दोबारा चुनावी मैदान में प्रमोद जांगड़े को हार का सामना करना पड़ा अब 03 बार चुनाव मैदान में हैं। उसी तरह मौजूदा सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर 02 बार चुनावी मैदान में हैं। इनके भी कार्यकाल देख चुके हैं और दोनों की कार्य में ग्राम विकास जनहित कार्यों में किए अनियमितता से वाकिफ है।
दोनों पूराने प्रत्याशी किसी और को मौका न देकर एकाधिकार बनाएं हुए हैं। जिसको मतदाता नकार कर नए चेहरे को मौका देकर परिवर्तन करने के दौर में हैं।
मतदाता किसे अपना मुखिया चुनता हैं मतदान के बाद और स्पष्ट हो जाएगा
पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 17 फरवरी को संपन्न हो गए है,अब 02 चरण का मतदान 20 फरवरी को हैं,जिसमें ग्राम पंचायत परसाडीह में मतदान होगा तभी स्पष्ट हो पाएगा कि मतदाता अपना मताधिकार का सदुपयोग कर किसे सरपंच चुनते हैं।
प्रमोद जांगड़े और दीपेंद्र कुमार जाटवार दोनों पूराने सरपंच फिर चुनावी मैदान में खड़े हैं और मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। जिनसे रुष्टता जाहिर कर मतदाताओं का रुझान परिवर्तन की ओर नए चेहरे पर जन समर्थन अधिक दिखाई दे रहें हैं।
मतदाता अपनी कथनी और करनी में खरे उतर पाते हैं या पूर्व सरपंच की प्रलोभन में आ कर उन्हें कितना समर्थन कर पाते हैं। यह मतदान के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
0 Comments