आरंग (सुघर गांव) 11 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी जिले रायपुर के एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा लोकप्रिय विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यह उनके समर्पित जनसेवा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। इस फैसले को राज्य के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। गुरु खुशवंत साहेब ने हमेशा से ही वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उनके प्रयासों को और अधिक प्रभावशीलता मिलेगा। स्थानीय जनता और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय न केवल आरंग क्षेत्र बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों और विभिन्न संगठनों ने गुरु खुशवंत साहेब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
0 Comments