भाजपा के कोरबा जिले के पहले सक्रिय सदस्य बने : मंत्री लखन लाल देवांगन

भुनेश्वर प्रसाद कुर्रे 
कोरबा (सुघर गांव ) 20 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के उद्योग श्रम वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। वे कोरबा जिले के पहले सक्रिय सदस्य बने। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह और जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंत्री श्री देवांगन को सक्रिय सदस्यता दिलाया।
कोरबा जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है, कोरबा विधानसभा में 56 हजार से अधिक ऑनलाइन भाजपा सदस्य बन चुके हैं। जिले में डेढ़ लाख सदस्य ऑनलाइन बन चुके हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन के रेफरल कोड से 13 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं।
                                  मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि
“मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं,पार्टी का एक - एक कार्यकर्ता मेरा परिवार है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान के साथ जुड़ कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करें।

Post a Comment

0 Comments