कोरिया (सुघर गांव) 20 अक्टूबर 2024 कोरिया जिले के सोनहत में स्थित नवीन महाविद्यालय में कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की उपस्तिथि में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमे उपस्थित छात्र छात्राओ को साइबर के जरिए होने वाले अपराध की जानकारी और इस तरह के बचाओ के लिए क्या क्या सावधानी की जा सकती है ये इस कार्यशाला में जानकारी साझा की गई। इस कार्यशाला में उपस्थित बच्चों ने भी साइबर क्राइम से संबंधित अपने - अपने सवाल का जवाब सीधे पुलिस अधीक्षक से लिया। इस विषय में कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह का आयोजन विभिन्न विद्यालय में किया जाना है जो पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया जाना है उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यशाला की शुरुआत थोड़ी देर से की गई है परंतु इस तरह की कार्य शाला को निरंतर जारी रखा जाएगा । इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से ये बताया गया कि किसी भी अपरिचित नम्बर से कोई कॉल आता है और किसी भी प्रकार की बैंक की जानकारी ली जाती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने को दिया जाना चाहिए इसी तरह की जागरूकता से ही साइबर अपराध पर नियंत्रण रखा जा सकता है । पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि अगर लोग साइबर के जरिए होने वाले अपराध के प्रति जागरूक रहेंगे तो इस अपराध को रोकने में पुलिस को बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।
0 Comments