बलौदाबाजार (सुघर गांव) 20 अक्टूबर 2024 वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल एवं एसडीओ गोविंद सिंह, वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू के निर्देशानुसार गत दिनों शुक्रवार की रात्रि सोनाखान एवं नवागांव परिवृत के कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान परिसर भुसडीपाली के कक्ष क्रमांक 240 में वन्यप्राणी शिकार हेतु लगाए गए जी.आई. तार फैला कर विद्युत प्रवाहित किया जा रहा था। जिसे कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि में 9.00 बजे विद्युत प्रवाहित को बंद किया गया। साथ ही आरोपी को पकड़ने हेतु मौके पे छिपकर निगरानी कर रहे थे रात्रि 1.25 AM को आरोपी श्यामलाल बिंझवार सलीहाभाठा एवं शिवप्रसाद बिंझवार चिखली को जी.आई.तार निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया जिसकी गिरफ्तारी कर उपजेल बलौदाबाजार भेजा गया।
ग्रामीणों को दी गई समझाईस
परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गिधपुरी,मेटकुला,पकरीद में डॉग स्क्वाड दल द्वारा ग्राम भ्रमण किया गया। जहाँ लोगों को वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार के शिकार जैसी गतिविधि में शामिल नहीं रहने को बताया गया। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है करके बताया गया। साथ ही वन्यप्राणीयो से सावधान रहने,किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर वन कर्मचारी को सूचित करने को बताया गया।
0 Comments