एसडीएम बिलाईगढ़ ने ग्रा.पं.परसाडीह में स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण, मनरेगा तहत वृक्षारोपण में फर्जीवाड़ा पर जांच कार्यवाही करने किया आदेश जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ की जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्रा.पं.परसाडीह में स्वच्छ भारत मिशन तहत शौचालय निर्माण कार्य और मनरेगा योजना तहत वृक्षारोपण कार्य में फर्जीवाडा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गत दिनांक 15.10.2024 को आदेश क्रमांक -1521 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को जांच कार्यवाही करने आदेश जारी की। जिस आदेश पर सीईओ बिलाईगढ़ ने संबंधित विभाग मनरेगा को गत दिनांक 17.10.2024 को आदेश जारी किया गया हैं। जिसका जांच दिनांक 21.10.2024 को समय 11.00 बजे निर्धारित किया गया हैं।
पूर्व में इस मामले की शिकायत जांच सत्र 2022 - 23 लंबे समय से लंबित था जिसमें अब हुआ जांच कार्यवाही की आदेश
दीपेंद्र कुमार जाटवर सरपंच, मयाधर बरिहा सचिव,निशा रोजगार सहायिका की मिलीभगत से मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह में कराएं गए पहले और अब तक वृक्षारोपण कार्यों में जम कर फर्जीवाड़ा की गई हैं। जिसमें 01 सप्ताह में एक ही स्थानों पर 250 नग वृक्षारोपण कराने और एक ही परिवार के लोगों को 01 सप्ताह मजदूरी करा बिना कार्य कराएं कागजी कार्यवाही कर बिना काम के फर्जी मास्टररोल तैयार कर शासन - प्रशासन से स्वीकृत राशि की बंदरबाँट कर और अपने पदीय कर्त्तव्य की दुरूपयोग किया गया हैं। उसी तरह सरपंच के संरक्षण में पूर्व में स्वच्छ भारत मिशन तहत शौचालय निर्माण कार्य करा लाभ ले चुके व्यक्तियों को नियम विरुद्ध दोबारा लाभ पहुंचाने अपने स्वार्थ सिद्ध कर की गई हैं। जिसमें सरपंच के घर और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के घर साथ हितग्राहियो की नाम शामिल हैं।
पूर्व में मामले की शिकायत जांच सत्र 2022 - 23 लंबे समय से लंबे समय से लंबित था। जिसको लेकर लगातार प्रिंट सोशल इलेक्ट्रोनिक मीडिया में लगातार समाचार प्रकाशित करा जांच कार्यवाही की मांग शिकायत पत्र संबंधित विभागीय अधिकारियो से किया जाता रहा। जिस पर अब जांच कार्यवाही की आदेश जारी अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा किया गया हैं।
सरपंच ग्रा.पं.परसाडीह की ग्राम विकास कार्यों में भ्रष्टाचार शिकायत ब्लॉक में सबसे अव्वल
दीपेंद्र कुमार जाटवर सरपंच ग्रा.पं.परसाडीह द्वारा ग्राम विकास कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार ब्लॉक बिलाईगढ़ में सबसे आगे हैं। सरपंच बनते ही शासकीय भूमि मुख्य मार्ग से लगा स्थान अतिक्रमित में मकान बाड़ी बना सार्वजानिक जरूरत मंद स्थान की अतिक्रमण हटाने प्रयास नहीं कर अतिक्रमण कर्ताओं को संरक्षण देने का कार्य किया गया। शासन - प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं से ग्राम विकास कार्यों के लिए आएं राशियों की दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया हैं। जहां कागजी कार्यवाही में विकास आगे और जमीनी स्तर पर सबसे पीछे हैं। जिस पर जांच कार्यवाही कराने ग्राम पंचायत के उप सरपंच,पंच जन प्रतिनिधि गण अनेकों बार शिकायत कर चुके हैं। जन सूचना अधिकार अधिनियम में निकाले गए जानकारी से विभिन्न योजनाओं में किए भ्रष्टाचार की खुलासा होते जा रहा हैं। जमीनी स्तर पर जांच कार्यवाही में और बड़ी अनियमितता सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments