बिलाईगढ़ (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारी को महिलाओं से संबंधित अपराध पर त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। इस कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल तथाअनु.अधि.पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में गत दिनांक 16-10-2024 को थाना बिलाईगढ़ में दहेज की मांग तथा टोनही कह कर महिला से मारपीट करने वाले एक ही गांव खुरसुला के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि ग्राम गाताडीह थाना सरसीवा निवासी प्रार्थीया ने लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसका विवाह खगेश्वर डनसेना निवासी खुरसूला थाना बिलाईगढ़ से सामाजिक रीतिरिवाज से गत दिनांक 19-07-2020 को सम्पन्न हुआ था। शादी के 03 वर्ष के बाद से ही प्रार्थीया को इसके पति खगेश्वर डनसेना,सास छतकुंवर, ससुर अमरिका डडसेना,ननंद गिरिजा डडसेना के द्वारा कम दहेज लाई हो और 02 लाख रूपये लेकर आओं,मायके का जमीन बंटवारा और टोनही हो,पूरे परिवार को खा रही हो कहते हुए मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे है,कि सूचना पर थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्रमांक253/24 धारा498(A) ,34 भादवि दिनांक 16/9/24 को कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरानआवेदिका एवं गवाहों के कथन पश्चात प्रकरण में धारा 294 भादवि एवं छ.ग.टोन्ही प्रता. निवा. अधिनियम 2005 की धारा 4,5 जोड़ी गई है। कायमी पश्चात से आरोपीगण सकुनत से फरार हो गए थे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी गण खगेश्वर डनसेना,छत कुंवर डनसेना, अमरीका डनसेना,गिरजा डनसेना सभी निवासी ग्राम खुरसुला,थाना बिलाईगढ़ को गत दिनांक 16-10-2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव,सउनि विमला मनहर, प्र.आर.भंवर सिंह, महिला आर.मोहन सिदार, आरक्षक अनिल कपूर,विमल जांगड़े शामिल रहे।
0 Comments