शिवसेना जांजगीर चांपा ने अपर कलेक्टर एस पी वैद्य को आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौपा ज्ञापन,,,

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ 
जाँजगीर-चाँपा (सुघर गाँव) 05 अक्टूबर 2024 शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा को अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत किरारी के जन समस्याओं को ग्रामीणों ने एवं उमेश्वरी कश्यप महिला सेना जिला महासचिव व दिलेश्वरी श्रीवास जिला उपाध्यक्ष ने किरारी ग्राम के जन समस्याओं को लेकर शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा से चर्चा कर आमजनों की समस्याओं से अवगत कराया कि ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच सचिव द्वारा हैंडपंप का निर्माण कराया गया है जो कि शासन के द्वारा हैंडपंप के लिए राशि आवंटन कर निर्माण कराया गया जिसमें 10 नग हैंडपंप को जनप्रतिनिधि के द्वारा कब्जा कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है, एवं पंचायत भवन से लेकर दाऊ चौरा तक के मध्य घूरवा है, जिसमें बरसात के दिनों में गंदा पानी पूरे आसपास के घरों में घुस जाता है, जिसके प्रभाव से डायरिया, मलेरिया, जैसी गंभीर बीमारी ग्राम पंचायत किरारी में फैलती है, इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा सरपंच को दिया गया तो सरपंच द्वारा बोला कि मैं आपके वार्ड से वोट नहीं पाया हूं। तो कैसे कार्य कराऊंगा ऐसे कह कर उन्होंने ग्रामीणों को बोला एवं ढनचघिन दाई मंदिर, मंदिर मौहारखार, व किरारी मंदिर जिसके पास दो तालाब लगी हैं जो कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा निस्तारी हेतु उपयोग में लेते हैं, एवं तालाब को नहाने हेतु उपयोग करते है, लेकिन जब से पवनसुत राइस मिल का निर्माण हुआ है, तब से पवनसुत राइस मिल का गंदा पानी दोनों तालाबों को प्रदूषित कर रहा है, एवं बंधवा तालाब से मनकुपी तालाब तक सीसी रोड निर्माण 2022 में पूर्ण किया गया था, जिसमें गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग किया गया था, उक्त सी सी रोड पूर्ण रूप से जर्जर की स्थिति में है, जिससे आए दिन दुर्घटना होता रहता है, एवं 15 वित्त मद के राशि को फर्जी तरीका से पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर पैसा आहरण किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही साथ सरपंच सचिव द्वारा फर्जी बिल वाउचर तैयार कर दीपक कुमार कश्यप को लाखों रुपए का भुगतान कराया गए हैं, एवं मुख्य मार्ग से लेकर ग्राम पंचायत किरारी तक के सड़क को तत्काल मरम्मत कराया जाए, इसकी सूचना शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल शिवसेना ने अपर कलेक्टर एस पी वैद्य को जल्द से जल्द कार्यवाही के मांग को लेकर ज्ञापन सौंपें।  शिवसेना जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर ग्रामीणों के जन समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है, तो शिवसेना द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त ज्वाबदारी शासन प्रशासन की होगी, ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से उपस्थित शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा, रामावतार कश्यप जिला महासचिव, उमेश्वरी कश्यप जिला महासचिव महिला सेना, दिलेश्वरी श्रीवास जिला उपाध्यक्ष महिला सेना, दीपा मरावी जिला सचिव, यशवंती कुंभकार जिला प्रवक्ता, संतोष सारथी उपाध्यक्ष अकलतरा, गीतेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़, रीना कुर्रे नगर सचिव, सुनैना टंडन ब्लॉक सचिव, रामायण मरकाम एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के साथ शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments