साहू समाज आई. टी. प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह 06 अक्टूबर को रायपुर में संपन्न होगा

रायपुर (सुघर गांव) 05 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई.टी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह 06 अक्टूबर को समय 12 बजे से 05 बजे तक माँ कर्मा धाम कृष्ण नगर रायपुर में रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव,पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू ,विशिष्ट अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं साहू समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व कसडोल विधायक संदीप साहू,अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू,राजिम विधायक रोहित साहू,जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ,भाटापारा विधायक इन्द्र साव,धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल होंगे। अन्य अतिथि गण में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,श्रीमती मोहन कुमारी साहू,कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू,प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू,हलधर साहू,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती शीलू साहू सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के स्वागतोत्सुक में प्रमुख रूप से द्वारिका साहू प्रदेश संयोजक आई.टी.प्रकोष्ठ एवं मनीष कुमार साहू प्रदेश प्रभारी महामंत्री आईटी प्रकोष्ठ,उत्तम साहू,लीला राम साहू,दानेश साहू, परमानंद साहू,ईश्वर साहू,हेमंत साहू,नितिन साहू उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments