रायपुर (सुघर गांव) 05 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में भागीदारी को लेकर अब भाजपा नेताओं का इंतजार खत्म हो चुका है। धीरे - धीरे नियुक्तियां आदेश जारी हो रहे है, इस कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में 05 भाजपा नेत्रियों को सदस्य के रूप में नियुक्ति किए गए हैं। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा (बलौदाबाजार), सरला कोसरिया (महासमुंद), स्व.भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी (दंतेवाड़ा), दीपिका सोरी (सुकमा) और प्रियंवदा सिंह जूदेव (जशपुर) को सदस्य बनाया गया है। वैसे नियुक्ति आदेश में तिथि 26 सितंबर का उल्लेख है,लेकिन सार्वजनिक गुरुवार 03 अक्टूबर को किया गया। इसकी मुख्य वजह पितृपक्ष रहा, जिसमें नियुक्ति आदेश जारी करने से बचा गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद पर अभी डॉ.किरणमयी नायक काबिज है। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में 05 सदस्यों की नियुक्ति से यह माना जा रहा हैं कि आने वाले समय में लक्ष्मी वर्मा को - आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उक्त आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसमें विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में शामिल रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट नहीं मिला था,जबकि सरला कोसरिया को सरायपाली से विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट मिला था,मगर वह कांग्रेस की उम्मीदवार चातुरी नंद से चुनाव हार गई,वहीं ओजस्वी मंडावी को वर्ष 2019 के उप चुनाव में दंतेवाड़ा से टिकट दिया गया,लेकिन वह भी चुनाव हार गई थी। भाजपा सरकार बनते ही उन सभी को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव नियुक्त सभी सदस्यों को श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुंद और पूर्व संसदीय सचिव महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में रही श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments