जिलाधीश के निर्देशन में सक्ती जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने स्कूलों का किया जा रहा सघन निरीक्षण

भुपेंद्र कुमार लहरे संभागीय ब्यूरो बिलासपुर
सक्ती (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आज सक्ती विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में परिणाम को उत्कृष्ट करने विद्यार्थीयों और शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिये गए। औचक निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी एन.के.चंद्रा ने विद्यार्थियों से विषय संबंधित प्रश्न पूछे,कोर्स की पूर्णता की जानकारी ली तथा बच्चो को प्रतिदिन प्रत्येक विषयों के अनुसार कार्ययोजना बना कर तैयारी में जुटने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सविता चौधरी को सतत मॉनिटरिंग करते रहने तथा प्रभावशाली कार्ययोजना बना कर परीक्षा परिणाम हेतू गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने कहा,शिक्षकों को नियमित रूप से अध्यापन कराने के साथ - साथ परीक्षा के ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र बना कर निरंतर अभ्यास कराने पर जोर दिया व पालकों को बैठक लेकर पेपर दिखा कर विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग प्राप्त करने, नियमित विद्यालय भेजने, विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशाला,गणित,विज्ञान कक्ष, प्रेक्टिकल व्यवस्था से संबंधित अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों में हर्ष जाहिर करते हुए संभाग स्तर जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त 06 विद्यार्थियों कुनाल ,रोहन ,राहुल महिमा हिमांशी ,सोनिया को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिल्ड प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी तथा एक अन्य कार्यक्रम में  विद्यालय की कक्षा 10 वी की छात्रा सुश्री महिमा सिंह सिदार के बिलासपुर संभाग से वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल की सहभागिता पर छात्रा और मार्गदर्शक प्रेरक शिक्षिका श्रीमती कमला दपी गवेल को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के समस्त संबंधित स्टाफ गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments