अनुकंपा नियुक्ति पा कर खुश है, भवानी शंकर का परिवार, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश का जताया आभार

   केदारनाथ बरेठ ब्यूरो चीफ छ.ग.
         जांजगीर चांपा (सुघर गांव) 04 सितंबर 2024 जिलाधीश आकाश छिकारा ने भवानी शंकर के दिए गए अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें भृत्य पद पर नियुक्ति दिया। नियुक्ति पत्र को पा कर स्व.श्री बसंत कुमार श्रीवास के पुत्र भवानी शंकर और उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप संवेदनशील जिलाधीश आकाश छिकारा ने अनुकम्पा नियुक्त प्राप्त आवेदन सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए आवेदन प्राप्ति 03 सितम्बर 2024 को भवानी शंकर श्रीवास को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति की आदेश जारी किया हैं। भवानी शंकर श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिलाधीश आकाश छिकारा का आभार व्यक्त किया है।जिला पंजीयक चित्रसेन पटेल ने बताया कि स्व.श्री बसंत कुमार श्रीवास,कार्यालय उप पंजीयक नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा छ.ग.में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। उनका आकस्मिक निधन गत दिनों 18 अगस्त 2024 को हो जाने के कारण से स्व.श्री बसंत कुमार श्रीवास की पत्नी एवं उनकी पुत्रियों की सहमति के आधार पर उनके पुत्र भवानी शंकर श्रीवास निवासी ग्राम धनेली तहसील जांजगीर को अनुकम्पा नियुक्ति भृत्य के पद पर नियुक्ति हेतु 03 सितम्बर 2024 आवेदन प्राप्त हुआ। जिस पर जिलाधीश आकाश छिकारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें भृत्य पद पर नियुक्ति प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments