बेवड़े, नशेड़ी तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कटघोरा पुलिस ने छेड़ी मुहिम, बेवड़ो में मचा हड़कंप

              नरेश कुमार चौहान 
           कटघोरा (सुघर गांव) 04 सितंबर  2024 
बेवड़े नशेड़ी तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है, अगर सार्वजनिक स्थान,मंदिर, स्कूल,सरकारी कार्यालय, अस्पताल के आसपास नशेड़ी शराब का नशा करते नजर आए तो उनकी खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार सजग कोरबा अभियान के तहत नशेड़ी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जारी है। इसी तारतम्य में कटघोरा एडिशनल एसपी नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृव में पुलिस लगातार नशेड़ी बेवड़े व असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। नशेड़ी बेवड़े असामाजिक तत्व अपने आपको ज्यादा साना ना समझे,कटघोरा पुलिस एक्शन मोड़ में आ चुकी है,पुलिस लगातार उन संभावित क्षेत्रों में नजर जमाये हुए हैं जहां बेवड़े पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर जाम झलकाते हैं। लेकिन अब बेवड़ो के लिए जाम झलकना आसान नही होगा,क्योंकि थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने शहर की व्यवस्था सुधारने मुहिम छेड़ दी है। आपको बता दे कि कटघोरा थाना में पदस्थ थानेदार धर्मनारायण तिवारी बेवड़े व असामाजिक तत्वों को बिल्कुल बर्दास्त नही करते,ये उन पर सीधे कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजते हैं। अभी तक इन्होंने दर्जनों बेवड़ो व असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर जेल भेज चुके हैं। इनकी लगातार कार्यवाहियों से बेवड़ो के होश उड़ गए हैं। वही इनकी लगातार कार्यवाहियों से बेवड़ो व असामाजिक तत्वों में खोफ का माहौल है बेवड़ो का शराब पीना मुश्किल हो गया है।पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में 05 लोगो के खिलाफ किया कार्यवाही।

Post a Comment

0 Comments