कोरबा/पाली ( सुघर गांव ) 04 सितंबर 2024 दीपका से पाली जाने वाली मुख्य मार्ग धौराभांठा गाजर् नदी के पुल में जबरजस्त हादसा हुआ।जहाँ पाली रोड से दीपका के तरफ जा रहे (भारी वाहन)डालाबाडी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा गिरते ही वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है ,कि ट्रक में सीमेंट लोड था।और चालक अपने जान बचाने में अश्मर्थ रहा।शासन प्रशासन को पत्रकारों द्वारा बार बार अवगत कराया जा रहा है,कि ये पुल कई महीने से जर्ज़र है।जिसमें दुर्घटना की स्थिति बनी हुई है। हाल में दर्दनाक दुर्घटना भी हुई है,आपको बता की इस पुल के बारे में शासन प्रशासन को हाल का अवगत पत्रकर हमेशा पेपर में छापकर शासन् प्रशासन को बताया जाता है। घटना होते ही भीड़ हो गई। देखते ही देखते वाहन चालक पानी में डूब गया।और दर्दनाक मौत हो गई।गाडी के सामने केबिन की धज्जियां उड़ गया।आपको बता दे की घटना होते ही तत्काल पाली थाना में सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा के द्वारा तुरंत सज्ञान में लेते हुए घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस और उनके टीम द्वारा जांच पड़ताल किया।और मृतक के बॉडी को क्रेन के मदत से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया।अब देखने वाली बात यह है,शासन प्रशासन के द्वारा संज्ञान में लिया जाएगा या ऐसी ही दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा ।
0 Comments