कोरबा (सुघर गांव) 03 सितंबर 2024
SECL गेवरा द्वारा अर्जित ग्राम दरर्राखांचा अमगांव तहसील हरदीबाजार स्थित मकानों व परिसम्पतियों की मुआवजा में विसंगति की शिकायत एवं कार्यवाही की मांग करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। 13 सितंबर को अपने मांग पर खदान बंद करने की चेतावनी दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि SECL गेवरा क्षेत्र द्वारा ग्राम दर्राखांचा, अमगांव,तहसील - हरदी बाजार अनुविभागीय - पाली जिला- कोरबा छत्तीसगढ़ स्थित मकानों और परिसम्पतियों का नापी सर्वे एक वर्ष पहले किया जा चुका है। नापी से पूर्व SECL गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस.के. मोहंती और भू - राजस्व अधिकारी नरसिम्हा राय (मंगू) ने अपने कार्यालय में बुलाकर हम ग्राम वासियों को आश्वासन दिया था,कि उनके मुआवजा और अन्य सुविधायें जैसे कि रोजगार से वंचित भू - विस्थापित को कौशल उन्नयन सह सहयोग राशि,बसाहट के एवज में बढ़ी दर से पुनर्वास राशि इत्यादि का पूरा - पूरा भुगतान किया जाएगा किन्तु अब लगभग एक साल बाद मुआवजा भुगतान के लिए दी गयी जानकारी में उक्त सभी सुविधाओं और मुआवजा दर में कटौती कर दिया गया है ।
*मांगे निम्न है*
1. SECL गेवरा द्वारा स्वीकृत मुआवजा की जानकारी दी गई है जो लागत मुल्य से भी कम है। शासन की मूल्यांकन बोर्ड में दर्शित निर्देशानुसार बिना कटौती मुआवजा का भुगतान किया जायए।
2. ग्राम दर्राखांचा अमगांव के समस्त परिवार के परिसम्पतियों की बनाए गए मुआवजा की सूची (कुल क्षेत्रफल की जानकारी) / कच्चा-पक्का सहित सार्वजनिक स्थल में प्रदर्शित (चस्पा) किया जाए।
3. समरत मकान धारको के 18 वर्ष से अधिक को अलग परिवार मानते हुये बसाहट अथवा उसके एवज में राशि प्रदान किया जाए और मलगांव में शासकिय भूमि पर निर्मित मकानों के अधार पर 06 लाख रुपये बसाहट के बदले राशि प्रदान कि गई है। उसी तरह दर्राखांचा में भुगतान किया जाए।
4. 4 कट ऑफ पाइन्ट से नीचे (कम रकबा) के लोगो को रोजगार के एवज में कौशल उन्नयन सहित सहायता राशि 05 लाख रुपये प्रदान किया जाए।
5. निजी अथवा शासकीय भूमि में बने मकान व परिसम्पतियों का 100% सोलिशियम प्रदान किया जाए।
0 Comments