ग्राम हेडसपाली में पोला पर्व पर नंगमत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    झनन कुमार प्रेमी 
    महासमुंद (सुघर गाँव) 03 सितंबर  2024 महासमुंद जिला के बसना ब्लाक के वनांचल क्षेत्र से घिरा हुआ ग्राम हेडसपाली पोला पर्व के दिन नंगमत का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ गुरु कन्हैया अजय,बद्री अजय द्वारा पाट पीढ़ा और नांग नांगीन की पूजा अर्चना कर किया गया। ततपश्चात नये नंगमत सीखे हुए नंगमाथियों को मांदर झाँझ के साथ झूपवा कर पाट बांधा गया। नंगमत कार्यक्रम में गाँव के मंदरिया बेदराम साहू,गनेश राम प्रेमी,बिहारी लाल अजय, परस राम प्रेमी एवं बाहर से आये हुए मंदरियो ने साथ दिया। 
जिसे देखने के लिए आस पास के ग्रामीण एवं गाँव के गणमान्य नागरिक भरत लाल अजय, झनन कुमार प्रेमी, फड़ी दास महंत, सम्मेलाल साहू,फुलसाय साहू, खेमराज लहरे,डमरू लाल प्रेमी, मोहित जोल्हे,महेश लहरे सहित समस्त ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थिति रहें।

Post a Comment

0 Comments