कोरबा/पाली (सुघर गांव) 26 अगस्त 2024
कोरबा जिले के अंतर्गत दीपका एवम् गेवरा क्षेत्र SECL कोयला खदानों के अधर में लटके आमगांव और दर्राखांचा से सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर ओपन खदान में हैवी ब्लास्टिंग से वहां निवासरत ग्रामीण में दहशत का माहौल है, पिछले दो दिनों पहले वहां के उपसरपंच लखैतीन बाई निर्मलकर और समारू रोहिदास का मकान हैवी ब्लास्टिंग से भरभराकर गिर गया, इस घटना में मामूली चोटें आई, लेकिन जनहानि नहीं हुई, फिर भी जान और माल दोनों का खतरा बना हुआ है, स्थानीय सरपंच श्रीमती बृजकुंवर कंवर ने इसके संबंध में कई बार सी जी एम कार्यालय में बात रखी लेकिन अभी तक निराशा ही हाथ लगी है, कोल प्रबंधन समितियों द्वारा हर बार आश्वस्त किया जाता है कि इन सभी समस्यायों का समाधान सीमित अवधि में किया जायेगा, भोले - भाले ग्रामीण उम्मीद में है कि मुवावजा, विस्थापन और नौकरी संबंधी हमारी सभी समस्याओ का समाधान कब होगा।
सबसे बड़े दुख की बात है कि शासन - प्रशासन में भी इतनी बड़ी समस्या को लेकर कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दे रही है, और न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार अधिकारियों को सरोकार है।
0 Comments