संभाग प्रमुख बिलासपुर
कोरबा ( सुघर गांव) 27 अगस्त 2024
SECL दीपका - गेवरा से मुख्य मार्ग बलौदा जाने वाले रास्ते जैसे, सरई सिंगार पेट्रोल पम्प के पास भारी गड्ढा हो गई है।वहां से आगे टोकन आफिस धतूरा, के सामने में भी वही हालत है। टोकन ऑफिस में बैठे अधिकारी भी सुध नही ले रहे हैं। इन सब को लेकर खास खबर सामने आई है कि SECL गेवरा दीपका से कोयला लोड होकर ट्रेलर गाड़ी (भारी वाहन ) बलौदा मुख्य मार्ग से महावीर कोलवासरी बिरगहनी,हिंद एनर्जी कोलवासरी बिरगहनी,खांडा कोलवासरी,जैसे कई जगह में कोयला सप्लाई किया जाता है।लेकिन जिस मार्ग में भारी वाहन चलती है।उस रास्ते का हालात गंभीर हो जाता है,और रास्ता गड्ढे में तब्दील हो जाते है। जहाँ से छोटे छोटे गाड़ी जैसे कार,बोलेरो,मोटरसाइकिल,साइकिल,को चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आपको बता दे कि कभी कभी ऐसा होता है कि बाइक चालक गड्ढे में गिर जाते है।जिससे शरीर में चोट आ जाता हैं।तो कभी कभी फिसल कर गिरने से भारी वाहन में दबते - दबते बच जाते है। जिससे दुर्घटना हमेशा होता रहता है, SECL के अधिकारी के साथ साथ प्रशासन भी गहरी नींद में सोई हुई है। दुर्घटना होने से बचाने में शासन प्रशासन जल्द से जल्द नींद से जागे और रास्ते में हुए गड्ढे को ठीक करवाए ताकि दुर्घटना होने से यात्री बच सके।
0 Comments