फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से मिला शासकीय नौकरी, 03 लेक्चरर समेत 05 शिक्षकों पर होगी कार्यवाही, मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी की आदेश

    केदारनाथ ब्यूरो चीफ छ.ग. 
    मुंगेली (सुघर गांव) 26 अगस्त 2024
    महाराष्ट्र की आईएएस पूजा खेड़कर के फर्जी दिव्यांग
सर्टिफिकेट का पर्दाफाश होने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों की जांच तेजी से चालू हो गया है। इस कड़ी में जिला मुंगेली अंतर्गत विकास खंड लोरमी के 05 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी
सर्टिफिकेट का मामला सामने आया है। जिसके जांच के आदेश मिले थे। इस मामले में अब 05 शिक्षकों को अपनी दिव्यांगता प्रमाणित करने के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के समक्ष मौजूद होना पड़ेगा। इसके लिए जिला मुंगेली के जिला शिक्षाधिकारी ने 05 को पत्र लिख कर 27 अगस्त को रायपुर के मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए आदेश दिया हैं।
लोरमी विकास खंड के 05 शिक्षक शामिल हैं।
इन 05 शिक्षकों में 03 लेक्चरार शामिल हैं। इनमें टेक सिंह राठौर व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाघमार, लोरमी,नरहरि सिंह सहायक विज्ञान शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखरार लोरमी,रविन्द्र कुमार गुप्ता व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरीकला लोरमी,मनीष राजपूत शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल लाखासार लोरमी के नाम शामिल हैं। इन सभी को डॉ.भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में 27 अगस्त को सुबह 08.00 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments