दीपावली का पर्व लाए हर घर में खुशहाली – प्रभा सिंह तंवर जिला अध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस कोरबा ने धनतेरस एवं दीपावली पर दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। जिला अध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस कोरबा एवं जनपद पंचायत कटघोरा की पूर्व सभापति प्रभा सिंह तंवर ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर जिले सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।
प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के जीवन में खुशियां बांटने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
प्रभा सिंह तंवर का विशेष संदेश
नारी सम्मान और सशक्तिकरण
 बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दें।
खुशियां बांटने का संकल्प
जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करें।
एकता और भाईचारा
 आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग से समाज को मजबूत बनाएं।
उन्होंने माताओं-बहनों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, बुजुर्गों एवं समस्त जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments