दीपोत्सव पर कमलेश कुर्रे का संदेश, खुशहाल और समृद्ध क्षेत्र की कामना धनतेरस एवं दीपावली पर जनपद सभापति ने दी शुभकामनाएं, प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। दीपावली के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाली के सभापति कमलेश कुर्रे ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को धनतेरस एवं दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
कमलेश कुर्रे ने अपने संदेश में कहा कि गांवों की खुशहाली और क्षेत्र की तरक्की तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति विकास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। खास संदेश
खुशियों की सौगात हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य बना रहे।
 सामाजिक एकता त्योहार पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दें।
 विकास का संकल्प स्वच्छता, शिक्षा और जनहित के कार्यों में सभी अपनी भागीदारी निभाएं।
अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि हर गांव, हर घर और हर परिवार खुशियों की रोशनी से जगमगाता रहे।

Post a Comment

0 Comments