दीपावली की रौनक से गुलजार हुआ रेकी, पटाखा दुकानों में तैयारियां तेज पटेल फटाका दुकान एवं मां शाकंभरी पटाखा दुकान का हुआ शुभारंभ, बाजार में दिखने लगा त्योहार का उत्साह

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा/रेकी (सुघर गांव)। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र में त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। गांवों से लेकर बाजारों तक दीपावली की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जगह-जगह सजी दुकानों और पटाखों के बाजार से वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बनने लगा है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रेकी में पटेल फटाका दुकान एवं मां शाकंभरी पटाखा दुकान खुलने से स्थानीय बाजार में दीपावली की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों में पटाखों की विभिन्न किस्मों की उपलब्धता और खरीदारी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

दीपावली को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में भी उमंग का माहौल है।

त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षित और सावधानीपूर्वक आतिशबाजी करने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।

Post a Comment

0 Comments