देवगांव में विकास की नई सौगात, जनसुविधाओं को मिली रफ्तार

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगांव में विकास कार्यों को नई गति मिली। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने ₹68 लाख 76 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही ₹15 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी।
लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, मंच निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन और आवश्यक जनसुविधाओं का बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।
🔹 विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश
“देवगांव सहित ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर विकास का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।”
🔹 सरपंच लेमलता नेटी का संदेश
“गांव में विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों की सुविधाएं बढ़ेंगी। पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”
🔹 जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर का संदेश
“ग्रामीण विकास को मजबूत करने वाले कार्यों को प्राथमिकता मिलना क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम है।”

🔹 जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक का संदेश
“सड़क और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार गांव की प्रगति की मजबूत नींव है। विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”

इस अवसर पर रघुराज सिंह उइके, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, उपसरपंच इंद्र सिंह राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments