पाली में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, कमलेश कुर्रे की “घर वापसी” पीसीसी चीफ दीपक बैज के समक्ष कमलेश कुर्रे ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

रायपुर/कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड के जनपद पंचायत क्षेत्र की राजनीति में उस समय नया सियासी संदेश देखने को मिला, जब कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 06 के जनपद सदस्य कमलेश कुमार कुर्रे ने कांग्रेस परिवार में पुनः वापसी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में विधिवत स्वागत किया गया।
● दीपक बैज ने किया स्वागत
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कमलेश कुर्रे की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में लौटने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संदेश दिया।
● राजकुमार अंचल की महत्वपूर्ण मौजूदगी
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल ने कमलेश कुर्रे की वापसी को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने सामाजिक न्याय और जनहित की आवाज को मजबूत करने की बात कही।
● मुकेश कुमार ने जताया उत्साह
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार जी ने कमलेश कुर्रे का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी वापसी से पाली क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।
● कमलेश कुर्रे का संकल्प
कांग्रेस में पुनः शामिल हुए कमलेश कुमार कुर्रे ने कहा कि “कांग्रेस परिवार में मेरी वापसी क्षेत्र की जनता और संगठन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को नई मजबूती देने का संकल्प है। आने वाले समय में पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करूंगा।”
कमलेश कुर्रे की वापसी को पाली क्षेत्र में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments