विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा/तिलकेजा(सुघर गांव)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, तिलकेजा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई। “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “जय यादव, जय माधव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र कृष्णमय नजर आया।
◆ राउत नाचा बना आकर्षण
खैरभांठा मंदिर से शुरू रैली कलमीभांठा, बस स्टैंड और साव मोहल्ले से होते हुए समरसता भवन पहुंची। राउत नाचा की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
◆ सामुदायिक भवन की घोषणा
विधायक प्रतिनिधि दशरथ खंडिया (सरपंच बगबुड़ा) ने यादव समाज के सामुदायिक भवन एवं तिलकेजा-आमपाली में यात्री प्रतीक्षालय की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है।
◆ कमलेश अनंत का संदेश
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमलेश अनंत ने सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक मंच की घोषणा करते हुए समाज से एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता बनाए रखने का आह्वान किया।
◆ अन्य घोषणाएं
जनपद सदस्य किशन कोशले ने कलमीभांठा तालाब में पचरी एवं छतदार मंच की घोषणा की। राम मनोहर सोनी, मनीलाल हलवाई और भाजपा युवा नेता किशन साव ने शिक्षा व सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया। सरपंच प्रतिनिधि देवमुरत कंवर, सचिव कौशल ने कार्यवाही शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। संचालन नित्यानंद यादव ने किया और दही हांडी फोड़कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
सफल आयोजन में परिक्षेत्र अध्यक्ष गोपाल यादव सहित नित्यानंद यादव, गुमित यादव, सुखीराम यादव, तेरस यादव, जनकराम यादव, तिलक यादव, परदेशी यादव, रामकुमार यादव, भरत यादव, दादू यादव, परमेश्वर यादव, जयकिशन यादव, राजेश यादव, हितेश्वर यादव, अभिषेक यादव, प्रदीप यादव, नत्थुलाल यादव, कुशल यादव, सुजल यादव, रामकिशन यादव, शिवम यादव, बद्रीक यादव, सम्मेलाल यादव, तीरथराम यादव, करन यादव, मनोज यादव, भुजबल यादव एवं रविशंकर यादव का सहयोग रहा।
0 Comments