छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग।



रिपोर्ट/ जावेद अली आज़ाद

कोरबा (सुघर गंवार)। आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, गैर-राजनीतिक संगठन, जिला कोरबा द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) समुदाय की जायज़ मांगों एवं क्षेत्र से जुड़े गंभीर विषयों को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संगठन द्वारा निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं—

1. विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) की मांग एवं आवास में कथित अनियमितता

PVTG समुदाय की लोगो के साथ जन मन आवास योजना प्रभारी अभिषेक चौरसिया के द्वारा हितग्राहियों से अवैध वसूली का मामला पर उचित कार्यवाही।

2. लेमरू क्षेत्र में भालू के हमले से घायल बालक का मामला

लेमरू क्षेत्र में भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल बालक को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार तथा परिवार को नियमानुसार सहायता देने की मांग की गई। साथ ही बच्चों को ले जाने वाले संबंधित वाहन एवं परिवहन की जांच कर उक्त परिवहन मालिक के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की कृपा करे ।

3. कन्या छात्रावास में छात्रा की मृत्यु का मामला

कन्या छात्रावास में छात्रा की मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने तथा छात्रावास वार्डन एवं संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने की मांग की गई। दोष या लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी गई।

संगठन द्वारा तीनों विषयों को गंभीरता एवं मजबूती के साथ प्रशासन के समक्ष रखा गया। कलेक्टर महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में जांच कर आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा गोपाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल दास महंत, जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया सुंदर, हेमंत नामदेव, कुसमुंडा खड़ प्रभारी संजय कंवर, प्रमोद चंद्रा, अशोक डिक्सेना, पहाड़ी कोरवा जिला अध्यक्ष सम्मेलन सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कहा कि संगठन जनहित एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की जायज़ मांगों और अधिकारों को प्रशासन तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।




Post a Comment

0 Comments