विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए कॉमर्स (वाणिज्य संकाय) शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 25 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
राठौर ने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में कला एवं विज्ञान संकाय संचालित है, लेकिन कॉमर्स विषय उपलब्ध नहीं होने से बैंकिंग, CA, व्यवसाय एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों को दूर के स्कूलों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी चुनौती है।
मनमोहन राठौर ने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों को शिक्षा के समान अवसर मिलना उनका अधिकार है। पिपरिया में कॉमर्स संकाय शुरू होने से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को अपने गांव के समीप ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।चार प्रमुख मांगें
कॉमर्स संकाय की स्वीकृति
नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11वीं-12वीं में वाणिज्य संकाय शुरू किया जाए।
व्याख्याताओं की नियुक्ति
कॉमर्स विषयों के लिए आवश्यक शिक्षकों की पदस्थापना की जाए।
शैक्षणिक संसाधन
विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार विषय-संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
शीघ्र कार्रवाई
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए विभाग तत्काल सकारात्मक निर्णय ले।
ज्ञापन की प्रतिलिपि लोकसभा सांसद, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान एवं जिला कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है।
0 Comments