कोरबा में किसना ज्वेलरी का भव्य आगाज, एक मंच पर जुटे राजनीति और व्यापार जगत के दिग्गज

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। टीपी नगर-पावर हाउस रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छत्तीसगढ़ के छठवें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। समारोह की प्रमुख उपस्थिति —
1. जयसिंह अग्रवाल — पूर्व कैबिनेट मंत्री
नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालक परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
2. डॉ. चरणदास महंत — नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा
विशेष रूप से उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
3. लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
शोरूम की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।
4. मोहित राम केरकेट्टा पूर्व विधायक, पाली तानाखार विधानसभा
शुभारंभ समारोह में शामिल होकर संचालक परिवार को शुभकामनाएं दीं।
5. संजू देवी राजपूत महापौर, कोरबा 
नवीन प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह में प्रफुल्ल तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र देवांगन पार्षद, नौशाद खान, ईश्वर साहू एल्डरमैन,अजय राठौर वरिष्ठ नेता, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के संचालक केदारनाथ अग्रवाल, हौसला अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल और उनके परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
केदारनाथ अग्रवाल  
“कोरबा में ग्राहकों के विश्वास, गुणवत्ता और आधुनिक आभूषणों के साथ नई पहचान बनाने का हमारा संकल्प है। शुभारंभ अवसर पर मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सभी अतिथियों एवं शहरवासियों का हृदय से आभार।”

Post a Comment

0 Comments