खम्हरिया में शान से लहराया तिरंगा, ग्राम पंचायत के पंच व सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) । पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनीता भारती ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खम्हरिया के समस्त पंचों उपसरपंच सहित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हालांकि, कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षित मानी जाती है। ग्रामीणों ने इस स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए विद्यालय व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के साथ देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments