राजीव गांधी की जयंती पर केराझरिया में गूंजा आधुनिक भारत का संकल्प कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, युवा सोच और डिजिटल भारत की विरासत को किया याद


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा/पाली (सुघर गांव)। ग्राम पंचायत भवन केराझरिया में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के प्रमुख संदेश
सत्यनारायण पैकरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
 राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को 21वीं सदी की दिशा दिखाई।
गिरिजा सत्यनारायण पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया
शिक्षा, तकनीक और विकास को गांवों तक पहुंचाना ही राजीव गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा है।
तकनीकी भारत की नींव
 कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के जरिए राजीव गांधी ने देश में नई तकनीकी सोच को बढ़ावा दिया।
युवा शक्ति को सम्मान
 युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने पर उनके योगदान को याद किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने कहा कि आज देश को राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी सोच और युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। वहीं सरपंच गिरिजा सत्यनारायण पैकरा ने कहा कि उनके विचार गांवों के विकास और नई पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पंच, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments