तीन रंबल स्ट्रिप से बढ़ी परेशानी, एक ही रखने की मांग स्कूल-अस्पताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल, राजेश यादव ने विभाग से हस्तक्षेप की मांग की

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव), 18 अगस्त 2026। शहीद वीर नारायण चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए बनाए गए तीन रंबल स्ट्रिप अब सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनते नजर आ रहे हैं। स्कूल और अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों के समीप एक के बाद एक रंबल स्ट्रिप होने से स्थानीय नागरिकों ने व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई है।
सुरक्षा के साथ सुविधा भी जरूरी
राजेश यादव का कहना है कि गति नियंत्रण आवश्यक है, लेकिन इसके लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी न हो। लगातार रंबल स्ट्रिप पार करने से वाहनों की रफ्तार तो प्रभावित होती है, लेकिन आवागमन की सहजता पर भी असर पड़ रहा है।
एम्बुलेंस और मरीजों की सुविधा का मुद्दा
अस्पताल के आसपास निर्बाध आवागमन विशेष रूप से जरूरी है। आपात स्थिति में मरीजों और एम्बुलेंस को किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। इसी को देखते हुए यादव ने तीन में से दो रंबल स्ट्रिप हटाकर केवल एक उपयुक्त रंबल स्ट्रिप रखने की मांग की है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से स्थल निरीक्षण कर यातायात विशेषज्ञों की राय के आधार पर निर्णय लेने की अपील की। यादव ने कहा कि जनहित के विकास कार्यों का पहला उद्देश्य सुरक्षा के साथ नागरिकों को सुविधा देना होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments