विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा/हरदीबाजार (सुघर गांव)। शासकीय ग्राम्य भारती विद्यापीठ महाविद्यालय हरदीबाजार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निकिता मुकेश जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य वैष्णव सर, संपूर्ण स्टाफ तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
• तिरंगे को दी सलामी
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन किया।
• निकिता मुकेश जायसवाल का संदेश
जिला पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति की अध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
• मुकेश जायसवाल का उद्बोधन
भाजपा पिछड़ वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल ने कहा कि आजादी के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
• प्राचार्य वैष्णव सर का संदेश
प्राचार्य वैष्णव सर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा और सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
0 Comments