विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा/दीपका (सुघर गांव)। ग्राम पंचायत बतारी में 23 अगस्त को एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरपंच संघ कटघोरा ब्लॉक के अध्यक्ष राजू लाल श्रोते के मार्गदर्शन में होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा और समापन शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
🔹 महिलाओं को मिलेगा खेल का मंच
30 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। बतारी, बिंझरी, नेहरू नगर, चैनपुर, बेलटिकरी, झिंगटपुर और अमगांव सहित आसपास के ग्रामों की टीमें मैदान में दमखम दिखाएंगी।
🔹 विजेता टीम को ₹11 हजार
प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹11,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय को ₹7,000, तृतीय को ₹5,000 तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को ₹3,100 एवं ट्रॉफी दी जाएगी।
🔹 राजू लाल श्रोते का संदेश
राजू लाल श्रोते ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
🔹 खेल भावना और अनुशासन सर्वोपरि
आयोजन समिति ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे पर विशेष जोर रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।
0 Comments