झूठे आश्वासन से ग्रसित बेरोजगार श्रमिक SECL कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेंगे घेराव।

झूठे आश्वासन से ग्रसित बेरोजगार श्रमिक SECL कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेंगे घेराव।



कोरबा(सुघर गांव)। SECL कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित/प्रभावित रोजगार की मांग तथा सोनू मोनू आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा लगातार मजदूरों के शोषण के संबंध में दिनांक 15-7-2026 को महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा का घेराव किया गया था। 

जिस दौरान चर्चा के उपरांत GM अरविंद राय द्वारा एक सप्ताह के भीतर सोनू मोनू कंपनी, MNR कंपनी के HOD, ग्रामीण तथा SECL प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था। लिखित आश्वासन के बावजूद भी बैठक नहीं किया किया गया। इस बीच ग्रामीणों के द्वारा बैठक हेतु 3 बार GM ऑपरेश अरविंद राय से संपर्क किया गया किंतु GM के द्वारा बैठक के लिए कोई भी पहल नहीं करने पर भूविस्थापित/प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार रोजगार की मांग एवं बैठक की झूठे आश्वासन से क्षुब्ध होकर दिनांक 29/7/2026 को GM कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments