हरदीबाजार में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ बुलंद किए विरोध के स्वर। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई हल्की झड़प

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा/हरदीबाजार (सुघर गांव)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार ने कॉलेज चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्र समुदाय से जुड़े मुद्दों तथा राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार पर निशाना साधा।मुख्य बिंदु 
छात्र हितों का मुद्दा
 पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा और छात्राओं से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए तथा कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
केंद्र सरकार पर हमला
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की जनता की है और कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने "मोदी हटाओ, देश बचाओ" का नारा भी दोहराया।
पुलिस से हुई झड़प
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच पुतला छीनने को लेकर हल्की छीना-झपटी भी हुई, जिससे कुछ देर तक प्रदर्शन स्थल पर तनाव का माहौल बना रहा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
 प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला महामंत्री गोपाल यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल (उतरदा), रामनारायण पटेल (रलिया), चन्द्रहास राठौर (कोरबी), मुकेश रात्रे, क़दम यादव, श्रवण कश्यप, कुलदीप राठौर, हरसेन दास महंत, गगन यादव, फलेश्वर श्रीवास, अनिल पोर्ते, भूपेंद्र चौबे, रवि पटेल, दिलीप राठौर, रमा बिंझवार, रायसिंह तंवर, देवेन्द्र यादव (उपसरपंच बसीबार), विक्रम राठौर, बाबूराम राठौर, सरस्वती यादव, सनोबर परवीन, गगन राठौर, परमेश्वर कौशिक, नंदकुमार पटेल, द्वारिका यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments