रामकुंवर मनमोहन कोठारी सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा की ग्राम विकास जनहित कार्यों से ग्रामीणों में खुशी की दौड़ी लहर

रामकुंवर मनमोहन कोठारी सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा की ग्राम विकास जनहित कार्यों से ग्रामीणों में खुशी की दौड़ी लहर 

  रायपुर (सुघर गांव)। 30 जुलाई 2026,
जिले के जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैंसा में युवा शिक्षित मिलनसार मृदुभाषी नारी सशक्तिकरण के प्रति समर्पित प्रथम बार महिला नेतृत्व करने गांव की मुखिया सरपंच निर्वाचित हुई श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी के अथक प्रयास से गांव में विकास कार्यों को प्रगति के साथ नारी शक्ति युवाओं को नई ऊर्जा मिली है। श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी युवा जागरूक महिला नेतृत्व में निरंतर जनहित कल्याणकारी कार्यों में सक्रियता से ग्राम पंचायत में जन समस्याओं को दूर करने मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम विकास सामाजिक धार्मिक संस्कृति जन सरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सार्थक प्रयास किया जा रहा हैं। ग्राम भैसों के ग्रामीण जनों का कहना है कि श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी सरपंच के द्वारा ग्राम में विकास कार्यों के साथ आमजनता के हित से जुड़े अनेक सराहनीय कार्य कराई गई हैं। श्रीमती रामकुंवर कोठारी सरपंच द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने नल जल योजना से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिससे लोगों को पानी जल संकट से बड़ी राहत मिली है। आवागमन की मुख्य समस्याओं को लेकर गांव में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कर दुर्गम पथ को सुगम बनाने का कार्य की जा रही हैं। गांव में रोशनी लाने अंधेरे को दूर करने विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं, जिससे रात के समय लोगों को आवागमन के साथ सुरक्षा सुविधा मिल रही है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए गांव में नई मॉडल आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया गया है, जहां बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरपंच श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी द्वारा  ग्राम वासियों के सभी सुख-दुख में सक्रिय रूप से सहभागी बन उनके साथ खड़ी होती हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना उनकी सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ी रहती हैं उनकी जन समस्याओं का समाधान करने निरंतर सार्थक प्रयास करती आ रही हैं। युवा जागरूक महिला शिक्षित सरपंच श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर सार्थक प्रयास की जा रही हैं। गांव के सर्व समाजों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बन रहे हैं। ग्राम पंचायत भैंसा जनपद पंचायत आरंग क्षेत्र में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरपंच श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी का लक्ष्य गांव को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे और पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी सरपंच द्वारा किए जा रहे जनहित ग्राम विकास को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments